
New cars coming in 2022 : अगला साल कार कंपनियों के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होने जा रहा है। 2020 और 2021 दोनों साल पैनडेमिक की भेंट चढ़ गए। इसलिए कार कंपनियां 2022 की तैयारी में अभी से लग गयी हैं और अपनी सक्सेसफुल गाड़ियों के न्यू अवतार के साथ साथ बिलकुल नई गाड़ियां भी लॉन्च करने जा रही हैं। इंडिया में मारुती, ह्युंडई, किआ मोटर्स, महिंद्रा, टाटा मोटर्स सहित दूसरी कंपनियां अपनी अपनी नयी गाड़ियां लॉन्च करने जा रही हैं।
यहाँ हम सिर्फ उन कंपनियों की गाड़ियों की डिटेल बताएँगे जो अफोर्डेबल गाड़ियां बनाती हैं, इस लिस्ट में हम लक्ज़री कार मेकर्स की बात नहीं करेंगे। चलिए एक एक करके शुरू करते हैं।
Table of Contents
maruti upcoming new cars in 2022 : मारुती की आने वाली कारें
new cars coming in 2022 in hindi
new cars coming in 2022
A. मारुती सुजुकी
2022 के लिए मारुती ने बहुत कुछ प्लान किया है। 2022 में कई लॉन्च करने की तैयारी की है। आइये उन पर एक नज़र डालते हैं।
1. मारुती जिम्नी
new cars coming in 2022: यह मारुती की एक ऐसी कार जिसके बारे में सालों से रयूमर्स चले आ रहे हैं। लेकिन अब ये कन्फर्म हो गया है 2022 में मारुती SUZUKI JIMNY SUV 4×4 लॉन्च करने जा रही है। लेकिन मारुती की ये जिम्नी 3 की जगह 5 डोर होगी। मारुती इंटरनेशनल मार्किट में 3 डोर वाली जिम्नी बेचती है। लेकिन इंडिया में लोग 3 डोर वाली गाड़ी बहुत ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, इसलिए इंडिया में मारुती जिम्नी को 5 डोर के साथ लॉन्च करेगी।
मारुती सुजुकी जिम्नी में टच एंड्रॉइड ऑटो एप्पल कार प्ले सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर होंगे। इसमें हैंड ब्रेक मैन्युअल/फिजिकल होगा। जिम्नी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक नहीं दिया जाएगा। मारुती ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों ऑप्शन देगी। SUZUKI JIMNY SUV 4×4 होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है की मारुती सुजुकी की जो सॉफ्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है उसका इसमें यूज़ किया जाएगा।
मारुती इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखेगी। जिसमें ड्यूल फ्रंट एयर बैग्स होंगे। हिल होल्ड कण्ट्रोल भी सौंपने इसमें ऑफर करेगी। इसमें और महिंद्रा थार में काफी समानताएं देखने को मिल सकती हैं। इसके थार की तरह राउंड शेप हेडलैम्प्स, राउंड शेप DRLS, राउंड शेप फोग लैंप और इंडीकेटर्स होंगे।
2. मारुती सुजुकी बलेनो
new cars coming in 2022: मारुती ने बलेनो को 2015 में पहली बार लॉन्च किया था। अब मारुती 2022 में बलेनो को एक नए अवतार में पेश करने जा रही है। मारुती अब इसका नई जनरेशन लेकर आएगी। इसमें मारुती सबकुछ बदलगी। बलेनो का डिज़ाइन, प्लेटफार्म और उसके इंजन में भी बदलाव किया जाएगा। इसका हइब्रिड वर्जन भी कंपनी लेकर आने वाली है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल जैसे बहुत सारे यूनिक फीचर होंगे।
3. मारुती सुजुकी ब्रेज़ा
new cars coming in 2022: मारुती सुजुकी अपनी एकमात्र SUV का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी के साथ मारुती डीजल इंजन में वापसी करेगी। नई ब्रेज़ा में मारुती डीजल इंजन का ऑप्शन भी देगी। पहले यह गाड़ी 2021 में ही लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से सप्लाई चैन अव्यवस्थित होने से इसका लॉन्च डिले हो गया अब यह 2022 में आएगी।
न्यू ब्रेज़ा में कूल्ड ग्लोवबॉक्स, को ड्राइवर वैनिटी मिरर, सनग्लास होल्डर, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, क्रूज़ कण्ट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री,आटोमेटिक AC, हिल होल्ड सिस्टम, ऑटो हेडलैम्प्स, रेन सेसिंग वाईपर्स, रियर कैमरा, हाइट एडजस्टेबल सीटबेल्ट, वायरलेस चार्जिंग, न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर AC वेंट, सनरूफ, 6 एयर बैग्स, LED केबिन लैम्प्स जैसे फीचर्स होंगे 2022 VITARA BREZZA में। इसके स्पेस में भी इम्प्रूवमेंट किया जाएगा। अभी इसके सस्पेंशन थोड़े स्टिफ हैं, जिन पर भी मारुती काम कर रही है और इसकी राइड क्वालिटी को और बेहतर किया जाएगा।
(ये पढ़ें) Pros and cons with electric cars : इलेक्ट्रिक कार के फायदे और नुकसान
B. हुंडई
upcoming hyundai cars in 2022
new cars coming 2022
best cars coming in 2022
हुंडई एक बहुत एग्रेसिव ब्रांड हैं। जब बाकि कंपनियां अपनी नयी नयी कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, तो ह्युंडई कैसे पीछे रहे सकती हैं, ह्युंडई भी 2022 कुछ अपनी पुरानी गाड़ियों का फेसलिफ्ट लेकर आएगी और कुछ नयी गाड़ियां भी लॉन्च करेगी। आइये ह्युंडई की प्लानिंग क्या है वो जान लेते हैं।
4. ह्युंडई ए एक्स 1

new cars coming in 2022: ह्युंडई स्माल SUVs सेगमेंट में भी पीछे नहीं रहना चाहती है, इसलिए ह्युंडई ने AX1 छोटी SUV लॉन्च करने की तैयारी कर दी है, इस गाड़ी को साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। साउथ कोरिया में तो ये गाड़ी 2021 में ही लॉन्च हो रही है, लेकिन इंडिया में यह गाड़ी 2022 में आएगी।
हुंडई की इस छोटी एसयूवी का मुकाबला मारुती की इग्निस, टाटा की लॉन्च होने वाली माइक्रो SUV HBX, महिंद्रा की TUV 100 के साथ होगा। यह गाड़ी ह्युंडई की वेन्यू से नीचे पोजीशन होगी। इसकी लम्बाई 4 मीटर से कम होगी। यह गाड़ी हुंडई के K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर ग्रैंड आई10 और आई10निओस बनी है। इसका गाड़ी के टेल में ब्रेक लाइट, टर्न इंडिकेटर, रिवर्स लाइट, पीछे की साइड वाइपर, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी इस गाड़ी में मिल जायेगा।
यह गाड़ी बहुत हद तक मारुती की इग्निस की तरह लगेगी। AX1 माइक्रो SUV में 8.0 इंच का टच स्क्रीन एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले के सपोर्ट के साथ, रियर व्यू कैमरा, बिना की के एंट्री, वायरलेस चार्जिंग, पावर फोल्डंग मिरर जैसे और भी बहुत सारे फीचर आपको इस स्माल SUV में देखने को मिल जाएंगे।
5. न्यू जनरेशन हुंडई ट्यूसॉन (tuscon)
new cars coming in 2022: ह्युंडई की यह गाड़ी क्रेटा से ऊपर पोज़िशन हैं, इस गाड़ी को इंडिया बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया है, इसलिए ह्युंडई इस नए अवतार में लॉन्च करेगी। यह गाड़ी रहेगी तो 5 सीटर ही लेकिन यह एक फीचर लोडेड गाड़ी होगी। यह गाड़ी पहले से ज्यादा स्टैलिएश और सॉलिड होगी। यह 2 लीटर पेर्ट्रोल और डीजल वैरिएंट में आएगी। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन होंगे। इंडियन कार मार्किट में यह सिट्रोन की C-5 से कम्पटीशन करेगी।
6. न्यू ह्युंडई वेन्यू
new cars coming in 2022: ह्युंडई 2022 में वेन्यू का फेसलिफ्ट लाने जा रही है, कॉम्पैक्ट SUVs सेगमेंट में काफी कड़ा मुकाबला होने के बाद भी वेन्यू की मार्किट काफी अच्छी बनी हुई थी, लेकिन किआ ने अपनी सॉनेट में सबसे ज्यादा फीचर और स्टाइलिश बनाकर वेन्यू की मार्किट को काफी हद तक कम कर दिया। वेन्यू अपनी खोयी हुए मार्किट को फिर से हासिल करने के लिए नए अवतार में आ रही है। इसका डिज़ाइन बदला जायेगा, लेकिन वेन्यू का इंजन वही पुराना रहने वाला है। यह गाड़ी 2022 के मिड में आएगी।
7. हुंडई सेंट्रो
new cars coming in 2022: इंडिया में हुंडई कंपनी की जड़ें मजबूत करने वाली कार सेंट्रो थी, यह गाड़ी ह्युंडई ने 1998 में लॉन्च की थी, लोगों में इस गाड़ी को लेकर काफी क्रेज़ था, फिर कंपनी ने इस कार को बंद कर दिया। यह गाड़ी लोगों को इतनी पसंद है कि अभी भी सड़कों पर आपको इस गाड़ी के पुराने वैरिएंट की बहुत सी गाड़ियां देखने को मिल जाएँगी। ह्युंडई ने 2018 में सेंट्रो का सेकेंड जेनरेशन लॉन्च किया, हालाँकि इस बार सेंट्रो को पहले जैसी सफलता नहीं मिल पायी। कंपनी एक बार फिर 2022 में इसका तीसरा जनरेशन का मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिसमे ह्युंडई की आई10 नियोस जैसी फीचर्स होंगे।
C. टाटा मोटर्स
upcoming tata cars in 2022
new cars coming 2022
best cars coming in 2022
इंडिया में टाटा ने नेक्सॉन के बाद से लोगों का काफी भरोसा जीता है, टाटा की अल्ट्रॉस, नेक्सॉन, सफारी, हेरियर जैसी गाड़ियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं, टाटा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी अपना फोकस बढ़ा रही है, इसलिए टाटा 2022 पेट्रोल, डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी लॉन्च करेगी। आइये जानते हैं टाटा 2022 में कौन कौन सी गाड़ियां लेकर आ रहा है।
8. टाटा अल्ट्रॉस EV
electric cars coming 2022
electric cars coming in 2022
new cars coming in 2022: इस गाड़ी का कांसेप्ट वर्जन 2020 ऑटो एक्सपो में शो किया गया था। पेट्रोल वर्जन में यह टाटा की एक सफल कार है। अभी यह कार तीन इंजन ऑप्शन में आ रही है। 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.5 डीजल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल। टाटा अल्ट्रॉस अब इलेक्ट्रिक के ऑप्शन के साथ भी मिलेगी। यह गाड़ी 2022 में इंडियन कस्टमर के सामने होगी।
इस इलेक्ट्रिक कार में 30.2KWH की लिथियम आयन बैटरी फिट होगी। एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी करीब 400 KM तक दौड़ेगी। इस गाड़ी में नार्मल चार्जिंग के साथ साथ फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी। फ़ास्ट चार्जर की मदद से TATA ALTROZ EV को 80 परसेंट एक घंटे में चार्ज किआ जा सकेगा। ये गाड़ी भी आप इस साल भारतीय सड़कों पर देखेंगे।
9. टाटा हेरियर पेट्रोल
10. टाटा सफारी पेट्रोल
new cars coming in 2022: टाटा मोटर्स की 2 सक्सेसफुल SUVs सफारी और हेरियर अभी डीजल इंजन ऑप्शन में आती है, सिटी में ड्राइवर करने वाले जिन्हे पेट्रोल की गाड़ियां ज्यादा पसंद आती हैं, उनके पास हेरियर और सफारी को पेट्रोल में लेने का ऑप्शन नहीं है, क्यूंकि टाटा ने अभी ये गाड़ियां पेट्रोल में लॉन्च नहीं की है, लेकिन यह इंतज़ार 2022 में खत्म होने जा रहा है, टाटा इन दोनों SUVs को डीजल के साथ साथ पेट्रोल में भी लॉन्च करने जा रहा है।
D. महिंद्रा एन्ड महिंद्रा
upcoming mahindra cars in 2022
best cars coming in 2022
अपनी SUVs के लिए मशहूर इंडियन ब्रैंड महिंद्रा भी कई नई गाड़ियों को 2022 में लॉन्च करेगा। इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी भी होगी। अभी महिंद्रा ने 2025 तक का प्लान पब्लिक का सामने रखा है, जिसमें होने बताया है कि 2025 तक वे कितनी गाड़ियां लेकर आ रहे हैं, आइये जानते हैं महिंद्रा की 2022 की तैयारी कैसी है।
11. महिंद्रा इकेयूवी100
electric cars coming 2022
electric cars coming in 2022
new cars coming in 2022: 2020 के ऑटो एक्सपो में महिंद्रा ने इकेयूवी100 की झलक दिखलाई थी। ये इकेयूवी100 KUV100 का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। इसके फ्रंट ग्रिल और बम्पर में कुछ बदलाव होगा। एक एक छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी जो 40KW मोटर के साथ आएगी। जो 54.4HP और 120 NM का टॉर्क जेनरेट करेगी।
कंपनी का दावा की एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 150 KM की रेंज देगी। इसके नार्मल चार्ज से चार्ज करने में करीब 6 घंटे का समय लगेगा। इसमें फ़ास्ट चार्जर से चार्ज करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। EKUV100 की कीमत को एक अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके अनुसार इसका प्राइस 8.2 लाख(एक्स शोरूम) होगा।
12. नई स्कार्पियो

new cars coming in 2022: महिंद्रा की स्कॉर्पियों एक न्यू जनरेशन आ रहा है। यह गाड़ी 2022 में लॉन्च होगी। इससे पहले महिंद्रा स्कॉर्पियों का न्यू जनरेशन 2014 में आया था। महिंद्रा ने स्कॉर्पियों को पहली बार 2001 में लॉन्च किया था। 2014 में जब स्कॉर्पियों में महिंद्रा ने बदलाव किये थे तो उसका प्लेटफार्म चेंज किया था। जिससे 2014 वाली स्कॉर्पियों की पहली वाली स्कॉर्पियों से परफॉरमेंस, वाईब्रेशन, राइड सब में चेंज हो गया था।
2022 में लॉन्च होने वाली स्कॉर्पियों में प्रोजेक्टर हेड लैम्प्स होंगे। डे टाइम रनिंग LEDS, टेल लैप भी LED होंगे। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 200 कर दी गयी है। अभी तो स्कॉर्पियों आ रही है उसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM है। इसमें डाइमंड कट17 इंच के एलाय व्हील होंगे। पुरानी स्कॉर्पियो थोड़ी बॉक्सी लगती थी, इसलिए इसके डिज़ाइन में चेंज करके उसे थोड़ा वाइड कर दिया गया है। नई स्कॉर्पियो सनरूफ भी देखने को मिलेगी।
पुरानी स्कॉर्पियों केवल डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ आती थी, लेकिन अगले साल 2022 में आने वाली स्कॉर्पियों डीजल के साथ साथ पेट्रोल इंजन में भी आएगी। नई स्कॉर्पियों 2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आएगी। वहीँ डीजल में 2.2 लीटर के डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी होगा।
13. XUV300 इलेक्ट्रिक
electric cars coming 2022
new cars coming in 2022: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में महिंद्रा की XUV300 अपने कम्पटीशन की सभी गाड़ियों का पसीना लाये हुए है। अब महिंद्रा ने इसे भी इलेक्ट्रिक EXUV300 के तौर पर पेश करने की घोषणा की है। जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार इसे दो वैरिएंट- लॉन्ग-रेंज और स्टैंडर्ड में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका लॉन्ग रेंज वाला वैरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 350-400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। स्टैण्डर्ड वैरिएंट भी 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। यह गाड़ी SUVs के कॉम्पैक्ट सेगमेंट की लीडर कही जा सकती है, यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसका लॉन्च 2022 में होगा।
E. किआ मोटर्स
upcoming Kia cars in 2022
new cars coming 2022
new cars coming in 2022: आज के समय में किआ मोटर्स भी इंडिया में एक सफल ब्रैंड हैं, किआ मोटर्स 2022 में अपनी बिलकुल नयी MPV लेकर आ रही है। इसका प्राइस 12 से 20 लाख रुपए के बीच होगा। यह एक 7 सीटर MPV होगी। अभी यह सेगमेंट पूरी तरह से खाली है। इसका पेट्रोल और डीजल वर्जन आएगा। इसके अलावा किआ सेल्टोस का का भी 7 सीट वर्जन इंडिया में लॉन्च हो सकता है। किआ मोटर्स 7 सीटर सेल्टोस को इंडोनेशिया में लॉन्च कर चुकी है।
F. वॉक्सवैगन, स्कोडा, रेनो, फोर्ड, हौंडा भी लाएंगी 2022 में अपनी गाड़ियां
upcomingtatacarsin 2022
new cars coming 2022
best cars coming in 2022
new cars coming in 2022: इंडिया में कार सेल करने वाली दूसरी कंपनी भी 2022 में अपनी अपनी नयी गाड़ियां लेकर आ रही हैं, स्कोडा नई जनरेशन रैपिड और वोक्सवैगन अपनी वेंटो का न्यू जनरेशन वैरिएंट लॉन्च करेगी। ये गाड़ियां 12 से 20 लाख रुपए के बीच होंगी। इन गाड़ियों में 1.0 लीटर का टर्बो चार्ज इंजन मिलेगा। फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनो अपनी नई जनरेशन की डस्टर को भी 2022 में लांच करने की तैयारी में है।
इसके अलावा अभी कंपनी की और प्लानिंग क्या है उसका पता नहीं चल सका है, जैसे ही इस कंपनी की कोई नई लॉन्च होंगे वाली गाड़ी आएगी, हम आपको सबसे पहले बताएँगे। फोर्ड भी अपनी नई ईको स्पोर्ट लॉन्च करेगा। फोर्ड एक और SUV पर काम कर रहा है। यह गाड़ी फोर्ड टेरिटरी है। यह दोनों कारें 2022 में लॉन्च होंगी। ईको स्पोर्ट को बिलकुल ही नए अवतार में आएगी। ईको स्पोर्ट और फोर्ड एंडेवर के बीच में फोर्ड टेरिटरी को पोजीशन किया जायेगा।
हौंडा एक ऐसा ब्रांड हैं, जिसकी गाड़ी हौंडा सिटी ने सेडान सेगमेंट में कभी अपनी बादशाहत नहीं खत्म होने दी, लेकिन जैसे ही SUVs सेगमेंट एकदम से बढ़ा, तो हौंडा ब्रांड थोड़ा सुस्त पड़ गया, लेकिन अब एक बार फिर से 2022 में हौंडा नयी गाड़ियों के साथ शुरुआत करेगा। हौंडा 2022 में नयी SUV लेकर आ रहा है, इस SUV का नाम N7X होगा। इंडोनेशिया में इस गाड़ी की झलक दिखाई जा चुकी है। इसके अलावा हौंडा कंपनी HRV को भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह गाड़ी 18 से 20 लाख रुपए में मिलेगी। इसका मुकाबला एक और फ्रेंच कार कंपनी सिट्रोन की C-5 से होगा।
इन गाड़ियों के अलावा भी जैसे जैसे कंपनियां अपनी और गाड़ियां भी लॉन्च करेंगे, या कोई नयी अपडेट होगी, इसकी जानकारी हम आप तक सबसे पहले लेकर आएंगे।
Leave a Reply