
Delhi Mumbai Expressway Route : हमारे देश में एक से एक बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं देश में बन रहे सबसे लंबे एक्सप्रेस वे की, जिसका नाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे है। Delhi Mumbai Expressway देश की राजधानी दिल्ली और देश की फाइनेंसियल कैपिटल मुंबई को आपस में जोड़ेगा।
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि यह एक्सप्रेस 350 km बनकर तैयार हो चुका है। 12 लेन के इस एक्सप्रेस वे पर 4 लेन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बनाई जाएंगी। यह देश का पहला एक्सप्रेस वे होगा जिस पर 4 लेन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डेडिकेटेड होंगी।
यहां टोल प्लाजा के लिए स्लिप हाईवे बनेंगे ताकि जिस शहर में जाने के लिए आप इस एक्सप्रेस से एग्जिट करेंगे वहीं आपको टोल टैक्स देना होगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तारीख तय हो चुकी है। इसका उद्घाटन 26 जनवरी 2023 को होगा।
Table of Contents
दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे में पहुंचे
Delhi Mumbai Expressway Route
अभी दिल्ली से मुंबई तक वाया रोड जाने के लिए करीब 25 घंटे का टाइम लगता है, delhi mumbai expressway बनने के बाद मुंबई से दिल्ली या दिल्ली से मुंबई मात्र 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इस एक्सप्रेस वे को बनाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। इस एक्सप्रेस वे की लम्बाई 1350 km होगी। जिसमें से 350 km का रोड तैयार कर लिया गया है, बाकि 850 km के हिस्से पर काम चल रहा है। इसके बचे 162 km भाग का काम भी जल्द शुरू होगा।
फर्स्ट फेज में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन का होगा। इसके बाद दूसरे फेज में इसको 12 लेन का कर दिया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे के बारे में बताने के लिए इतना कुछ है दोस्तों की आपको सारी बाते ध्यान से पढ़नी होंगी। क्यूंकि हो सकता है कोई भी चीज़ आपके काम की निकल सकती है। चलिए दोस्तों दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के बारे में एक एक चीज़ जानते हैं। इस एक्सप्रेस वे पर आप 120 km की रफ़्तार से गाड़ी दौड़ा सकेंगे।
इस एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ 6 फ़ीट ऊँची दिवार होगी, ताकि कोई जानवर आदि इसमें एंट्री न कर सके। एक बड़ी ख़ास बात यह है की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के सोहना से जयपुर तक रास्ते को इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह गुजरात में वडोदरा से भरुच तक का एक्सप्रेस वे का रास्ता इसी साल शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने से देश में सामान को ढोने की लागत में भी कमी आएगी। एक अनुमान के अनुसार इसमें 70% की कमी हो जाएगी।

पांच राज्यों से होकर गुजरेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे
Delhi mumbai expressway
delhi mumbai expressway map
delhi mumbai expressway route
mumbai to delhi highway
delhi mumbai expressway map in mp
Delhi: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे देश के पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महराष्ट्र से होकर गुजरेगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे वैसे हरियाणा के सोहना से शुरू होगा, लेकिन दिल्ली से इसे कनेक्ट करने के लिए एक एक्सप्रेस वे सोहना से लेकर दिल्ली में सराय काले खां और नॉएडा DND फ्लाईओवर तक बनाया जायेगा। दिल्ली में इसकी लम्बाई मात्र 9 km होगी।
Haryana : हरियाणा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे गुडगाँव-सोहना से होते हुए फरीदाबाद में KMP से मिलेगा और फ़िरोज़पुर झिरका होते हुए राजस्थान के अलवर डिस्ट्रिक्ट में एंट्री करेगा। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली-अलवर रोड के पैरेलल चलेगा। हरियाणा में इसकी लम्बाई 80 km होगी।
Rajesthan : राजस्थान में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे अलवर से होता हुआ दौसा, सवाई माधोपुर,इंद्रागढ़(बूंदी) कोटा, रावतभाटा से होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ निकल जाएगा। दिल्ली से सोहना तक का इस एक्सप्रेस वे का सेक्शन दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे का ही पार्ट होगा।
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में यह एक्सप्रेस वे भानपुरा और नीमच इंटरचेंज के पास एंट्री करेगा, इसके बाद गरोठ, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिले के ठांडला होते हुए गुजरात की तरफ निकल जाएगा।
Gujarat : गुजरात में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे दाहोद जिले में एंट्री करेगा और फिर गोधरा, वड़ोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड होते हुए महाराष्ट्र की तरफ चला जाएगा।
Maharashtra : महाराष्ट्र में मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस वे पालघर डिस्ट्रिक्ट से एंट्री करेगा और ठाणे, नवी मुंबई होते हुए मुंबई तक जाएगा। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली के पास हरियाणा के सोहना से शुरू होकर मुंबई के पास मीरा भायंदर जाकर खत्म होगा।
Delhi mumbai expressway पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए होगी स्पेशल लेन
delhi mumbai expressway map
delhi mumbai expressway route
mumbai delhi expressway route
delhi mumbai highway
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक स्पेशल इलेक्ट्रिक लेन बनाने का काम भी किया जा रहा है, इस एक्सप्रेस वे पर हर 25 km की दूरी पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन होंगे। इस एक्सप्रेस वे पर कनेक्टिविटी और इमरजेंसी के लिए हेलिपैड बनाये जायेंगे, ताकि किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीकाप्टर को इस एक्सप्रेस वे पर उतारा जा सके।
दिल्ली से जयपुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जल्द शुरू होगा
Mumbai delhi expressway route
दिल्ली से जयपुर जाने के लिए नया कनेक्टिविटी लिंक तैयार हो रहा है, जल्द ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का दिल्ली से जयपुर तक का रोड तैयार हो जायेगा, जिसके बाद इस रोड पर गाड़ी चलायी जा सकेगी। इस रोड के बनने से दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक का भार कम हो जाएगा।
दिल्ली जयपुर के बीच बन रहे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 फ्लाईओवर और एक क्लोवरलीफ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनके बनने के बाद यात्री आराम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे। कई वे साइड अमेनीटीस नूह, नगीना, फ़िरोज़पुर झिरका में बनाये जाने का काम चल रहा है।
जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे
Delhi to mumbai new highway
delhi mumbai expressway route
delhi mumbai expressway time to travel
mumbai to delhi highway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को जेवर एयरपोर्ट(नॉएडा एयरपोर्ट) से भी ज्यादा जायेगा। इस प्लानिंग को सेंट्रल गवर्नमेंट की परमिशन मिल गयी है। इस एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ से जेवर तक 31 किलोमीटर का हाइवे बनाया जाएगा। जिसका 23.5 km का हिस्सा हरियाणा और 7.5 km का हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा।
यह एक 4 लेन का रोड होगा। इस लिंक रोड के बनने से गाज़ियाबाद, नॉएडा, दादरी, बलभगढ़ जैसे एरिया की इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा। इसके साथ साथ NHAI एक 92 km लम्बा लिंक रोड तैयार कर रही है इस लिंक रोड से दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। इस लिंक रोड के बनने से दिल्ली और जेवर एयर पोर्ट की दूरी करीब एक घंटे कम हो जाएगी।
साउथ इंडिया से भी जुड़ेगा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे
Delhi mumbai expressway
delhi mumbai expressway map
delhi mumbai expressway route
delhi mumbai highway
सेंट्रल गवर्नमेंट की रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री तमिलनाडु के चेन्नई से गुजरात के सूरत तक एक्सप्रेस वे बनाने की योजना पर काम कर रही है। फिर चेन्नई से सूरत तक आने वाले हाईवे को सूरत में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ा जायेगा। जिसके बाद नार्थ इंडिया से साउथ इंडिया सीधा जुड़ जाएगा। चेन्नई से सूरत तक बनने वाले एक्सप्रेस वे पर करीब 50 हज़ार करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
मेरठ जायें तो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के लिए इस रूट से जाएँ
वाइल्डलाइफ को सुरक्षित रखने के लिए टनल, ओवरपास, अंडरपास बनाये जा रहे हैं
Delhi mumbai expressway
delhi mumbai expressway map
delhi mumbai expressway route
delhi mumbai highway
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे को बनाते समय एनवायरनमेंट और वाइल्डलाइफ का पूरा ध्यान रखा गया है। यह एशिया का पहला और वर्ल्ड का दूसरा एक्सप्रेस वे होगा, जहां जानवरों की सुरक्षा के लिए 3 अंडरपास और 5 ओवर पास बनाये जाएंगे। एक टनल भी बनाई जाएगी। मतलब एक्सप्रेस वे कई बार जंगल के ऊपर से तो कई बार जंगल के नीचे सुरंग से होकर गुजरेगा ताकि जानवरों को मूवमेंट में किसी तरह का खलल न पड़े। इस एक्सप्रेस वे के रूट पर करीब 8 वाइल्डलाइफ जैसे रणथम्बोर, रामगढ विषधारी जैसे sancutry पड़ेंगे।
Delhi Mumbai Expressway Route के बारे में जैसे जैसे अपडेट मिलेगी आप तक हम जानकारी पहुंचाते रहेंगे। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं.
FAQs
सवाल : अभी दिल्ली से मुंबई सड़क से जाने में कितना समय लगता है
उत्तर : अभी 22 से 25 घंटे का समय लगता है।
सवाल: दिल्ली से मुंबई की दूरी कितनी है
जवाब : दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 1400 kms है।
सवाल : एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली से मुंबई कितने घंटे में पंहुचा जा सकेगा
जवाब : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली से मुंबई पहुंचने का समय आधा रह जायेगा और आप 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंच सकेंगे।
सवाल कितने राज्यों से होकर गुजरेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे
जवाब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर निकलेगा।
सवाल: दिल्ली मुंबई एक्सपर्स वे कब से शुरू हो जायेगा
जवाब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे जनवरी 2023 से फंक्शनल हो जाएगा।
दिल्ली देहरादून की दूरी मिटा देगा ये नया एक्सप्रेस वे
Leave a Reply