• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

naigadi.com

चलती का नाम गाड़ी

  • Home
  • Miscellaneous
  • Car News
  • Electric Cars
  • New Car Review
  • Car Accessories
  • Contact Us

Dangerous road in india :  इन सड़कों पर भूलकर भी मत जाएँ

May 25, 2021 by admin Leave a Comment

Dangerous road in india

Dangerous road in india: सभी को एडवेंचर पसंद होता है। जब आप कहीं घूमने जाते हैं तब तो अगर आप टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर अपनी मंजिल पर पहुँचते हैं तो आपका घूमने का मजा डबल हो जाता है। यदि आप एक कार लवर हैं और आपको ड्राइव करना पसंद हैं। आप अक्सर गाड़ी उठाकर घूमने निकल जाते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे रोड के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हे इंडिया के सबसे खतरनाक रास्तों के नाम से जाना जाता है। ये रोड सभी के जाने के लिए हैं, यदि आप कमजोर दिल के हैं तो इन रास्तों पर बिलकुल भी न जाएँ।

हम आपको निराश नहीं कर रहे है, बस इतना बताना चाहते हैं कि इन रास्तों पर जाना बहुत मुश्किल है। इन रास्तों पर बहुत जगहों पर गॉर्ड रेल नहीं है, जिस वजह से ये रास्ते और खतरनाक हो जाते हैं। यदि आप एक एक्सपर्ट ड्राइवर है, फिर भी आपके लिए इन रोड पर चलना एक बुरा सपना जैसे हो सकता है। ये सड़के बहुत संकरी है, इन पर खतरनाक मोड़ है, सड़कों के ऊपर पहाड़ी हैं और मौसम खतरनाक की वजह से ये रोड डेथ रोड कहलाते हैं। आइये अब एक एक करके जानते हैं इन खतरनाक सड़कों के बारे मे।

Table of Contents

  • 1.
  • जोजी ला पास (दर्रा) Zoji La Pass most dangerous road in india dangerous road in india
    • Best Foot Pump for Car Tires : छोटा सा ये फुट पंप है बड़े काम का है
    • 2.
    • चांग ला पास (दर्रा) Chang La Pass most dangerous road in india dangerous road in india
    • 3.
    • नेशनल हाईवे 22 National Highway 22 most dangerous road in india dangerous road in india
    • 4.
    • रोहतांग पास (दर्रा) Rohtang Pass most dangerous road in india dangerous road in india
      • 5.
      • नाथुला पास (दर्रा) Nathula Pass most dangerous road in india dangerous road in india
      • 6.
      • Gata Loops गाटा लूप्स most dangerous road in india dangerous road in india

1.

जोजी ला पास (दर्रा)
Zoji La Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

सबसे पहले आप ये जान लें की pass (दर्रे) क्या होते हैं। दरअसल पहाड़ों के संकरे या पतले रास्तों को pass (दर्रा) कहा जाता है। इंडिया के उत्तर में बहुत दूर लद्दाख स्थित है। Zoji La Pass पास(रास्ता) लेह-लद्दाख को कश्मीर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे ऊँचे माउंटेन पासेज में से एक है। लद्दाख जाने के लिए दो रास्ते हैं एक रास्ता कश्मीर के सोनमर्ग में Zoji La Pass होते हुए लद्दाख जाता है और दूसरा हिमाचल के मनाली में रोहतांग पास होते हुए लद्दाख जाया जा सकता है।

सोनमर्ग से Zoji La Pass जाते हुए रास्ते में खूबसूरत वादियां देखने को मिलती हैं। सोनमर्ग से Zoji La Pass की तरफ बढ़ते हुए पहला चेकपोस्ट बालटाल पड़ता है यहाँ से Zoji La Pass का एलिवेशन शुरू हो जाता है। Zoji La Pass की लम्बाई करीब 24 km है लेकिन यह 24 km की दूरी तय करने में बहुत टाइम लग जाता है। यह बहुत कठिन रास्ता है। अगर सोनमर्ग से लेह की दूरी की बात करें तो यह करीब 345 km है और कारगिल की दूरी 119 km है। Zoji La Pass की सड़क कच्ची और बहुत संकरी(पतली)है। यहाँ लैंडस्लाइड और ट्रैफिक जाम बहुत आम है।

लद्दाख जाने वाली अधिकतर सप्लाई इसी रूट से जाती है। बर्फ पड़ने पर यह अक्सर बंद हो जाता है। इस रोड पर पानी और कीचड़ की वजह से इस पर ड्राइव करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। श्रीनगर से लेह जाते हुए Zoji La Pass आता है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 11,575 फ़ीट है। यह रूट पर बहुत ज्यादा zig-zag है, कई घुमावदार मोड़ है, साल भर पड़ने वाली बर्फ और मिटटी की वजह से आपकी यात्रा की बहुत कठिन बना देता है। आपकी थोड़ी सी गलती से आप और आपकी गाड़ी 3,538 मीटर निचे जा गिरेगी। ट्रेवल करने के लिए Zoji La Pass बहुत ही कठिन और दुर्गम रास्ता है। बारिश, बर्फ भरे तूफ़ान आने पर यह रास्ता बंद हो जाता है।

1948 में पाकिस्तानी आर्मी ने इस Zoji La Pass पर कब्ज़ा कर लिया था, फिर इंडियन आर्मी ने ऑपेरशन बिसन चलाकर इसे दोबारा से अपने कब्जे में ले लिया था। उस समय पहली बार किसी देश की आर्मी ने इतनी ऊंचाई पर टैंक ले जाकर लड़ाई की थी। यहाँ एक Zoji La वॉर मेमोरियल भी बनाया गया है जो 1948 में शहीद हुए वॉर हीरोज़ की याद में बनाया गया है।

Best Foot Pump for Car Tires : छोटा सा ये फुट पंप है बड़े काम का है

2.

चांग ला पास (दर्रा)
Chang La Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

इंडिया में घूमने और गाड़ी चलाने के लिए अडवेंचर्स रोड की कमी नहीं है। ऐसा ही एक रोड Chang La Pass है। Chang La Pass दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची सड़क है जहाँ आप ड्राइव कर सकते हैं। Chang La Pass समुद्र तल से 17,590 फ़ीट की ऊंचाई पर है। पेंगोंग झील जाने के रास्ते में ये Chang La Pass पड़ता है। यह रास्ता सालभर भर्फ से ढका रहता है। यहाँ घूमने आने वाले लोगों को ऑक्सीज़न की कमी की प्रॉब्लम भी होने लगती है। यहाँ चांगपा जनजाति पायी जाती है। Chang La Pass से तांगत्से भी जा सकते हैं जो कि एक बहुत खूबसूरत गांव हैं। यहाँ पर DRDO का रिसर्च स्टेशन भी है। Chang La Pass लेह से करीब 75 दूर स्थित है। यहाँ पर -20 तापमान रहता है। यहाँ Chang La बाबा का मंदिर भी है। Chang La Pass पर गाड़ी चलाते हुए काफी फिसलन होती है।

3.

नेशनल हाईवे 22
National Highway 22
most dangerous road in india
dangerous road in india

नेशनल हाईवे 22 को देश के सबसे खतरनाक हाईवे में से एक गिना जाता है। इस सड़क को पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। इस रास्ते में बड़ी बड़ी चट्टानें और सुरंगे है। इस सड़क को इंडियन-तिबत रोड के रूप में भी जाना जाता है। National Highway 22 लम्बाई करीब 459 km है .यह हरियाणा के अम्बाला से शुरू होकर हिमाचल तक जाती है। लेकिन इस सड़क का खतरनाक हिस्सा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से शुरू होता है। इस सड़क पर बहुत से पुल और सुरंग होने की वजह से एक्सीडेंट होने के बहुत चांस रहते हैं।

इस हाईवे की रूट पर ही तरांडा ढांक पड़ता है जो हिमाचल के किन्नौर जिले में आता है। तरांडा ढांक करीब ढाई किलोमीटर लम्बा है और इस ढाई किलोमीटर लम्बी सड़क को मजदूरों ने अपने हाथों से छैनी और हथोड़ी से काटकर बनाया था। इस सड़क को बनाने में किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस सड़क को बनाने में 100 साल लग गए थे। अंग्रेजो ने इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया था।

तिब्बत पर अपना नियंत्रण बनाए रखने और वहां से व्यापर को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजों ने National Highway 22 का निर्माण कराया था, इसलिए इस National Highway 22 को हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग भी कहा जाता है। ये सड़क तिब्बत बॉर्डर पर शिपकी-ला तक जाती है। इस सड़क पर छोटी सी गलती करते ही आपकी गाड़ी नीचे बह रही बसपा नदी में जा गिरेगी। यदि आप बच गए तो इस सड़क पर इतने अंधे मोड़ पड़ते हैं कि आपकी गाड़ी किसी दूसरी गाड़ी से भी टकरा सकती है।

4.

रोहतांग पास (दर्रा)
Rohtang Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

जब हम देश के खतरनाक दर्रों (pass) के बारे में बात करें और Rohtang Pass को छोड़ दें तो यह नाइंसाफी होगी। रोहतांग का मतलब डेड बॉडीज का ढेर होता है। इसे यह नाम इसलिए दिए गया था क्यूंकि इसे पार करते हुए बहुत से लोगों की मौत हो जाती थी। इस पर तीव्र मोड़ और फिसलन भरी सड़क है। यहाँ बहुत ज्यादा कोहरा छाया रहता है जिस वजह से कई बार सड़क पर आने वाले मोड़ का पता नहीं चलता है। यह मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर है।

Rohtang Pass को पार करके आप लाहौल-स्पीति, पंगी घाटी और लद्दाख पहुँच सकते हैं। यह अधिकतर समय बर्फ से ढका रहता है। जून से अक्टूबर के महीने में ही इसे पर किया जा सकता है। Rohtang Pass तक जाने के लिए परमिट लेने होता है। गर्मियों में पर्यटक यहाँ स्लेज राइड का आनंद लेते हैं। यह समुद्र तल से 3,979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी लम्बाई 479 km है। इस सड़क के दोनों और बर्फीली पहाड़ियां है और सड़क भी बर्फ से ढकी रहती है। यह बहुत पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है पर यहाँ लैंडस्लाइड भी बहुत होता है।

5.

नाथुला पास (दर्रा)
Nathula Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

Nathula Pass इंडिया- चाइना के बॉर्डर पर स्थित है। यह हिमालय पर्वत की चोटियों पर स्थित एक दर्रा है। नाथू ला दर्रा सिक्किम में गंगटोक से लगभग 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह समुद्र तल से 14,450 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। Nathula Pass इंडिया और चीन के बीच खुली तीन व्यापारिक सिमा चौकियों में से एक हैं। यहाँ सिर्फ इंडियन ही जा सकते हैं और यहाँ जाने के लिए परमिट लेना पड़ता है।
नाथुला पास के स्लिपरी सड़कों की वजह से इसकी गिनती इंडिया की खतरनाक सड़कों में होती है।

सर्दियों में बर्फवारी और मानसून के दौरान होने वाली लैंडस्लाइड की वजह से इस पर ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए बहुत अधिक खतरा बना रहता है। यहाँ आप हिम तेंदुए, भेड़िये आदि घूमते हुए देख सकते हैं। Nathula Pass के घुमावदार रोड पर गाड़ियों के फिसलने का डर बना रहता है।

6.

Gata Loops
गाटा लूप्स
most dangerous road in india
dangerous road in india

Gata Loops लेह-मनाली हाईवे पर सच्रु से 25 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। यह समुद्र तल से 17 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। लेह मनाली नेशनल हाईवे पर 21 घुमावदार चक्करों वाले हेयर पिन बैंड को Gata Loops कहा जाता है। यह भारत की सबसे खतरनाक सड़को में से एक है। विंटर में यह सड़क स्नो फॉल की वजह से बंद रहती है। इस लूप पर सीधे चढ़ाई वाले पहाड़ बहुत खतरनाक लगते हैं। इसके 180 डिग्री के घुमावदार रास्ते हैं। यहाँ अक्सर बर्फीले तूफ़ान आते हैं।

यहाँ भूत होने की कहानी भी प्रचलित है। यदि आप यहाँ से गुजरेंगे तो आपको एक भूत का जो मंदिर बनाया हुआ है वह पानी की बोतल, सिगरेट या शराब चढ़ानी पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आपने यहाँ कुछ नहीं चढ़ाया तो आपके साथ रास्ते में कोई भी हादसा हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि Gata Loops पर एक ट्रक पर रहने वाले क्लीनर की भूख-प्यास से मौत हो गई थी। तब उसकी आत्मा यहाँ भटकती थी। फिर स्थानीय पंडितों ने मिलकर इस क्लीनर का यहाँ मंदिर बनवा दिया और लोग पानी, सिगरेट आदि चढ़ावे के रूप में चढाने लगे।

7.
सांगला रोड
Sangla Road
most dangerous road in india
dangerous road in india

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सांगला वैली को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लम्बे इस रोड को भी इंडिया के सबसे खतरनाक रोड में से एक गिना जाता है। यह सड़क टूटी-फूटी है। सड़क पर जगह जगह पहाड़ो से गिरे पत्थर लटके हुए हैं,जो कभी भी गिर सकते हैं। इस सड़क पर ड्राइव करते हुए थोड़ी सी लापरवाही आपको मौत के मुँह में ले जा सकती है। यह बहुत संकरी सड़क है। सर्दियों में 6 महीने बर्फवारी की वजह से ये सड़क बंद हो जाती है।

इसके अलावा भी जब कभी यहाँ बर्फ पड़ती है और उसे हटाया नहीं जाता है तब तक यह रोड बंद ही रहता है। यह बहुत संकरी सड़क है और इस पर काफी लैंडस्लाइड होती रहती है। जब आप इस रोड पर ड्राइव कर रहे हो तो आपको अपने ऊपर पूरा कॉन्फिडेंस होना चाहिए। इस सड़क को पहाड़ी काट कर बनाया गया है, कुछ जगह पहाड़ी को इस तरह से काटा गया है जहाँ पहाड़ी के बड़े बड़े पत्थर सड़क पर लटके हुए दिखाई देते हैं।

8.
खारदुंग ला पास
Khardung La Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

Khardung La Pass खारदुंग ला पास हिमालय क्षेत्र में स्थित है। यह लद्दाख के लेह जिले में हैं। यह श्योक और नुब्रा पहाड़ी इलाकों का द्वार भी है। इसे खारदोंग ला या खर्दजांग ला भी कहा जाता है। इसके उत्तर में सियाचिन ग्लेशियर है। यह रास्ता 1976 में तैयार किया गया था और 1988 में आम पब्लिक खोल दिया गया था। यह दुनिया के सबसे ऊँचे मोटरेबल रोड में से एक है। इस पर गाड़ी ले जाने का यह बिलकुल मतलब नहीं है Khardung La Pass पर ड्राइव करना आसान है।

यह रास्ता बर्फ से ढका होने की वजह से बहुत फिसलन भरा है। इस पर कीचड़ भी है। इस पर तेज़ घुमावदार मोड़ भी हैं। यह समुद्र तल से 5,602 मीटर की ऊंचाई पर है। Khardung La Pass के तेज़ मोड़ होने की वजह से यहाँ के ड्राइवर्स के लिए भी गाड़ी चलाना एक मुश्किल भरा काम है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान इस रोड से हथियारों को चीन पहुंचाया जाता था।

9.
सेला पास (दर्रा)
Sela Pass
most dangerous road in india
dangerous road in india

Sela Pass यह इंडिया के अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले और वेस्ट कामेंग जिले को जोड़ता है। इसकी ऊंचाई 13,700 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह तवांग को गुवाहाटी से भी जोड़ता है। यह बहुत कठोर और उबड़ खाबड़ है। इस पर ड्राइव करना बहुत ही मुश्किल काम है। इसका अधिकतर हिस्सा बर्फ से ढका रहता है। इसके आस पास 100 से ज्यादा छोटी बड़ी झीलें हैं। ऊंचाई पर होने की वजह से यह बर्फ से घिरा रहता है और ड्राइवर्स के लिए गाड़ी चलाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यहाँ जसवंत गृह भी है। यहाँ अक्सर जमीं खिसकने की घटना होती रहती हैं। इसकी सड़क पर बहुत शार्प मोड़ है और फिसलन भी रहती है। इस पर धीरे धीरे ड्राइव करने की सलाह दी जाती है।

10.
 माथेरन रोड
Matheran Road
most dangerous road in india
dangerous road in india

यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई, पुणे से यहाँ रोड से पहुंचा जा सकता है। इस रोड पर बहुत ज्यादा टर्न(मोड़) है, जैसे ही एक मोड़ खत्म होता है दूसरा मोड़ शुरू हो जाता है। मोड़ के साथ साथ स्लोप (ढलान) भी काफी हैं इस रोड पर। एक न्यू ड्राइवर के लिए यहाँ गाड़ी ड्राइव करना काफी खतरनाक है। बारिश के मौसम में यह सड़क काफी फिसलन भरी हो जाती है। यदि आप अपनी कार या बाइक से इस तरफ आने की सोच रहे हों तो आप अपनी गाड़ी के ब्रेक आदि जरूर चेक कर लें। क्यूंकि ड्राइव करके हुए आपको ब्रेक लगाने की जगह जगह जरूरत पड़ेगी।

इस रोड के कुछ हिस्सों पर गार्ड रेल्स नहीं लगाए गए हैं इसलिए बहुत सम्भल कर ड्राइव करने की जरूरत है। एक्सपीरियंस वाले ड्राइवर के लिए भी बारिश में यहाँ ड्राइव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कभी कभी लैंडस्लाइड भी हो जाता है। वैसे ये एक टूरिस्ट स्पॉट है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 800 मीटर है।

11.
किश्तवार रोड
Kishtwar Road
killar kishtwad road
most dangerous road in india
dangerous road in india

जम्मू और कश्मीर में स्थित किलाड़ से किश्तवाड़ के बीच यह सड़क है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक है। यह सड़क टूटी-फूटी और कच्ची है, पहाड़ों को काटकर यह सड़क बनाई गई है। किलाड़ से किश्तवाड़ जाते हुए यह सड़क पड़ती है। यहाँ कार से जाने का मतलब है मौत को बुलावा देना। रास्ते में जगह जगह झरने, जंगल पड़ते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही से आप सीधे नीचे खाई या पास बहती हुई नदी में जा गिरेंगे। इस सड़क के दोनों और किसी भी तरह के गॉर्ड रेल्स नहीं मिलेंगे। इस रोड पर रास्ते में पहाड़ियां लटकती हुई दिखती हैं। इस पर तीव्र मोड़ हैं। इस रोड पर न तो दिन के समय और न रात के समय ड्राइव करना आसान है।

यह कुछ रोड थे, जिन्हे इंडिया की सबसे डेंजरस सड़के कहा जाता है। यदि आपको लगता है कि इनके अलावा और भी सड़के हैं जिन पर ड्राइव करना इतना ही खतरनाक है तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet

Filed Under: Car News

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Recent Posts

  • Driving in snow | बर्फ में सेफ ड्राइविंग के टिप्स
  • How to remove fog from car glass | ये कर लें, फिर कभी कार के शीशों पर धुंध नहीं जमेगी
  • New maruti vitara brezza | धूम मचाने आ रही है पेट्रोल-CNG ब्रेज़्ज़ा
  • Maruti new celerio | सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार सेलेरिओ
  • 7 seater cars coming in 2022 | इन धांसू गाड़ियों का रहेगा इंतज़ार

Footer

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Please follow & like us :)

YouTube
YouTube
Facebook
Facebook
fb-share-icon
Instagram
Twitter
Visit Us
Follow Me
Tweet

Copyright © 2021 NaiGadi