BMW dark shadow x7: जर्मनी की लक्ज़री कार कंपनी BMW ने अपनी X7 सीरीज का डार्क शैडो एडिशन इंडिया में लॉन्च कर दिया। यह एक SUV कार है और इसका प्राइस करीब 2.02 करोड़ रुपए रखा गया है। एक और ख़ास बात इस गाड़ी के साथ यह है कि यह x7 डार्क एडिशन पूरी दुनिया में सिर्फ 500 गाड़ियां ही बेचीं जाएँगी। bmw dark shadow x7 गाड़ी को BMW अपने अमेरिका स्थित प्लांट में बनाएगी।
इस गाड़ी की एक और खास बात है कि पहली बार बीएमडब्लू ने अपनी किसी कार पर फ्रोजन आर्टिक ग्रे मेटालिक पेंट फिनिशिंग दी है। आसान भाषा में इसे फ्रोजन आर्कटिक ग्रे मेटैलिक रंग में रखा गया है। आने वाले दिनों में BMW X6 और X5 सीरीज में ब्लैक शैडो एडिशन लॉन्च करेगी। इस गाड़ी को BMW ऑनलाइन ही सेल करेगी। यह गाड़ी अमेरिका और यूरोप में 2020 में ही लॉन्च कर दी गयी थी।
bmw dark shadow x7 में 6 और 7 सीटों के ऑप्शन के साथ दी गयी है, जो इलेक्ट्रिकली एडजस्ट हो जाती हैं। फ्रंट सीट में मेमोरी का फंक्शन भी दिया गया है। गाड़ी के केबिन को लेदर अपहोल्स्ट्री से ढ़का हुआ है जो नाईट ब्लू और ब्लैक कलर थीम के साथ आती है। इस गाड़ी का सेंट्रल कंसोल पियानो ब्लैक रंग में हैं, जो सिग्नेचर क्रिस्टल गियर लीवर से लैस है। इसका केबिन कुछ कुछ M स्पोर्ट्स वैरिएंट जैसा है। इस गाड़ी में और भी बहुत साड़ी खूबियां है, सबके बारे में एक एक करके जानते हैं।
Table of Contents
कुछ इस तरह का bmw x7 dark shadow डिज़ाइन
bmw dark shadow x7
bmw dark shadow
नई bmw x7 dark edition ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स के साथ आती है। इस गाड़ी के फ्रंट में ब्लैक क्रोम, किडनी ग्रिल, साइड विंडो सराउंड, ORVMs के बाहरी पार्ट्स ब्लैक फिनिशिंग और बी और सी कॉलम के लिए कवर दिया गया है। इसमें वी-स्पोक डिजाईन के साथ 22 इंच का एम लाइट अलॉय व्हील दिए गए हैं। इन्हे जेट ब्लैक मेट फिनिश रंग में रखा गया है। इंडिया में इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के रूप में लाया गया है।
रोल्स रॉयस की 200 करोड़ की कार देखी है आपने ?
x7 black shadow पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आएगी
bmw x7 dark shadow
bmw dark shadow x7
bmw x7 dark edition को इंडिया में पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ दोनों ऑप्शन में बेचा जायेगा। इस X7 डार्क एडिशन में 3.0 लीटर का पेट्रोल और 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन दोनों ऑप्शन आते हैं। पेट्रोल इंजन 335 bhp पावर के साथ 450 nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर के साथ 620 nm का टॉर्क प्रोडूस करता है। इसमें 8 स्पीड स्टेपट्रोनिक स्पोर्ट ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। इसका मतलब BMW ने इस एडिशन को टॉप मॉडल M50d ट्रिम के साथ ही पेश किया है। यह बहुत पावरफुल गाड़ी है। यह डार्क एडिशन SUV सिर्फ 5.4 सेकेंड में 0 से 100 km की रफ़्तार पकड़ लेती है।
bmw dark shadow x7 के फीचर्स जान लेते हैं
bmw x7 dark shadow
x7 black shadow में लेज़र लाइट दी गयी हैं जो इसे बहुत अट्रैक्टिव बनाती है। इस SUV में वैंटीलेटेड सीट्स आती हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील लेदर से कवर्ड है। इस डार्क शैडो एडिशन में डोर आर्मरेस्ट नाईट ब्लू कलर में दिया गया है। इसमें स्काई लाऊंज पैनारोमिक ग्लास सनरूफ़ दी गयी है, जो 3 लाइन की सीटों तक जाती है। इसमें रियर सीट एंटरटेनमेंट, हेड अप डिस्प्ले, फ्रंट सीट पर बैठने वालों के लिए मसाज करने का फंक्शन दिया गया है।
यह पहली BMW 7 सीरीज की गाड़ी हैं, जिसमें पार्क डिस्टेंस कण्ट्रोल, टैक्शन कण्ट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कण्ट्रोल दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग, ईको प्रो मोड, ब्रेक एंग्री रिजेनेरशन, ऑटो स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी दिए गए हैं। bmw dark shadow में 5 जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल विरलेस चार्जिंग,12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एप्पल कार प्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन कारडॉन के पूरी गाड़ी में 16 स्पीकर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा 50:50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन, डायनामिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, ऑटो होल्ड, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इम्मोबीलाइज़र, क्रैश सेंसर, ISOFIXI चाइल्ड सीट माउंटेड जैसे सेफ्टी फीचर भी आपको इस ब्लैक एडिशन BMW x7 SUV में मिल जाएंगे।
यदि आप इस गाड़ी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्द से जल्द इस गाड़ी की बुकिंग कर लें, क्यूंकि कुछ ही गाड़ियां ये इंडिया में सेल की जाएँगी और पूरी दुनिया में 500 गाड़ी बेची जाएँगी।
Leave a Reply