
7 seater cars coming in 2022 : इंडिया में लोगों को बड़ी गाड़ियां पसंद हैं। इसलिए कार कंपनियों ने बड़ी गाड़ियां लॉन्च करने पर फोकस कर दिया है। अब लोगों को इस बात का इंतज़ार है कि 2022 कौन सी गाड़ियां आ रही हैं। आज हम आपको उन गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2022 में लॉन्च होने जा रही हैं और जो 7 सीटर गाड़ियां हैं। इसमें मारुती, ह्युंडई, किआ, जीप आदि कंपनियों की गाड़ियां हैं जो 7 सीटर होंगी। इस लिस्ट में कौन कौन सी गाड़ियां चलिए हम बताते हैं:-
Table of Contents
1. MARUTI SUZUKI XL6 7-SEATER- मारुती एक्सएल-6 7 सीटर
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
देश में सबसे ज्यादा गाड़ी बेचने वाली मारुती ने अपनी 6 सीटर गाड़ी xl6 का 7 सीटर वर्जन लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी 2022 में लॉन्च होगी। इस गाड़ी का 7 सीटर मॉडल इंडोनेशिया की मार्किट में बिक रही है। अगर हम xl6 के वर्तमान मॉडल की 7 सीटर मॉडल से तुलना करें तो 7 सीटर मॉडल 10 mm ज्यादा लम्बी होगी।
7 सीटर मॉडल में बीच वाली सीटर बेंच वाली सीट होगी। यह मल्टी यूटिलिटी व्हीकल ( xl6) 1.5 लीटर के k15बी पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन ऑप्शन में मिलेगी। यह 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड आटोमेटिक यूनिट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
2. HYUNDAI COMPACT MPV- ह्युंडई कॉम्पैक्ट एमपीवी
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
मल्टी यूटिलिटी व्हीकल(MPV) सेगमेंट में मारुती की एर्टिगा के वर्चस्व को चैलेंज करने के लिए ह्युंडई कॉम्पैक्ट एमपीवी लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी 2022 में लांच होगी। इस गाड़ी का नाम क्या होगा इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला है इस गाड़ी का नाम Stargazer होगा।
यह गाड़ी पहले इंडोनेशियन मार्किट में लॉन्च होगी। हुंडई के चेन्नई वाले प्लांट में यह MPV बनाई जाएगी। फिर यहां से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट होगी। हुंडई की इस गाड़ी की लम्बाई 4.5 मीटर होगी। यह एमपीवी अलकज़ार के प्लेटफार्म पर बनेगी और इसमें क्रेटा का इंजन होगा।
3. KIA COMPACT MPV- किआ कॉम्पैक्ट एमपीवी
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
किआ कंपनी भी एमपीवी सेगमेंट में अपनी गाड़ी लाने जा रही है। इस गाड़ी का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इसका कोड नेम KY रखा गया है। किआ की यह गाड़ी 6 सीट और 7 सीट ऑप्शन के साथ आएगी। किआ की यह 7 सीटर गाड़ी अपने सेगमेंट की पहली ऐसी गाड़ी होगी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक बटन से 3 पंक्ति की सीट पर बैठा जा सकेगा। मतलब दूसरी पंक्ति की सीट को इलेक्ट्रॉनिक बटन से एडजस्ट करके थर्ड रौ की सीट पर बैठा जा सकेगा।
किआ की इस कार में UVO कनेक्टेड कार टेक, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, सेपरेट AC कण्ट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर होंगे। इस गाड़ी का प्लेटफार्म, डिज़ाइन, फीचर और इंजन सेल्टोस से इंस्पायर होंगे।
4. JEEP MERIDIAN- जीप मेरीडियन
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
Jeep Commander Meridian
जीप अपनी 5 सीटर एसयूवी कम्पास का 7 सीटर वैरिएंट इंडिया में लॉन्च करने जा रही है, इस 7 सीटर एसयूवी का नाम मेरिडियन रखा गया है। यह गाड़ी आपको 2022 में देखने को मिलेगी। जीप की यह 7 सीटर गाड़ी ब्राज़ील में लॉन्च हो चुकी है। यही मॉडल थोड़े से बदलाव के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
7 सीटर जीप की यह एसयूवी कम्पास से 364mm लम्बी, 41 mm चौड़ी और 42 mm ऊँची होगी। यह एसयूवी 6 और 7 सीट ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी। मेरीडियन 2.0 लीटर टिवन टर्बो डीजल इंजन के साथ आएगी जो 200 bhp की पावर और 400 nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
5. Toyota Rumion- टोयोटा रूमियों
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
Jeep Commander Meridian
टोयोटा ने साउथ अफ्रीका में अपनी इस गाड़ी रूमियों को लॉन्च किया है। यह एक एमपीवी गाड़ी है। मारुती की एर्टिगा को रिब्रांड करके रूमियों के नाम से टोयोटा इसको इंडियन मार्किट में सेल करेगी। इसमें एर्टिगा से अलग नयी फ्रंट ग्रिल, नया लोगो और कुछ और कॉस्मेटिक चेंजज देखने को मिलेंगे। टोयोटा इस गाड़ी का केबिन इंडियन स्टाइल के अकॉर्डिंग तैयार करेगी। लेकिन इसका पॉवरट्रेन और प्लेटफार्म एर्टिगा वाला ही रहेगा। यह गाड़ी इंडिया में 2022 में सेल के लिए उपलब्ध होगी।
6. Next-gen Mahindra Scorpio – नयी महिंद्रा स्क्रोपियो
7 seater cars coming in 2022
upcoming suv 2022
best upcoming suv 2022
Jeep Commander Meridian
महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ने अपनी रफ एंड तफ एसयूवी स्कार्पियो का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर ली है। नयी स्कॉर्पियो 2022 के मध्य में लॉन्च होगी। नयी स्कॉर्पियों कुछ कुछ थार से मिलती जुलती होगी। इसमें थार वाला ही इंजन दिया जाएगा।
पेट्रोल में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल में 2.2 लीटर टर्बो इंजन के साथ स्कॉर्पियो लॉन्च होगी। नयी स्कॉर्पियो में पहले से ज्यादा फीचर होंगे देखने में ज्यादा स्टाइलिश होगी। स्कॉर्पियो टाटा सफारी, हुंडई अलकज़ार से ज्यादा रफ एंड टफ होगी और लोगों को एक ऑफ रोड गाड़ी का ऑप्शन मिलेगा। महिंद्रा ने कुछ समय पहले tuv 300 को महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के नाम से लॉन्च किया है।
महिंद्रा की XUV700 इस समय इंडिया में धूम मचाये हुए है। महिंद्रा की इस गाड़ी की 50 हज़ार यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। अगले एक साल में महिंद्रा जितनी एक्सयूवी 700 तैयार करेगी उतनी गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। महिंद्रा की स्कॉर्पियों भी 7 सीटर होगी।
पोर्टेबल चार्जर से चार्ज हो जाएगी EV
इसे पढ़ने के बाद दूर होगी 7 सीटर गाड़ी की कन्फ्यूजन
Leave a Reply